नैनीताल, अक्टूबर 10 -- लालकुआं। बिन्दुखत्ता क्षेत्र में एक अवैध शराब तस्कर को लालकुआं पुलिस ने 66 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत, भीमराम पुत्र माधो राम को तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता से रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी पर अवैध शराब की बिक्री का आरोप है और उसके खिलाफ उचित अभियोग दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल तरुण मेहता और कांस्टेबल गुरमेज सिंह भी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...