रुद्रपुर, जनवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का गुरुवार को छठे दिन समापन हो गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में फाइनल मुकाबले 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में संपन्न हुए। इसमें लालकुआं ने अंडर-14 और 19 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा इकाइयों की बालिका खिलाड़ियों ने अंडर-14 एवं अंडर-19 फुटबॉल वर्ग की फाइनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। फाइनल परिणामों में अंडर-14 बालिका फुटबॉल वर्ग में विधानसभा लालकुआं ने रुद्रपुर को 5-0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुद्रपुर उपविजेता रहा। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में लालकुआं ने काशीपुर को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया, काशीपुर द्वितीय स्थान पर रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.