हल्द्वानी, जनवरी 30 -- लालकुआं, संवाददाता। जीरामजी योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लालकुआं तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि जीरामजी योजना के तहत 60-40 प्रतिशत व्यवस्था लागू कर मजदूरी के दिन कम कर दिए गए हैं। इससे मजदूरों की आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार बढ़ाने के बजाय मजदूरों को नुकसान पहुंचा रही है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब, किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन करती रहेगी। धरना-प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, रवि शंकर तिवारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, प्रमोद कॉलोनी, कुं...