हल्द्वानी, जनवरी 1 -- लालकुआं, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बहेड़ी-देवरनियां रेल खंड पर ट्रैक रखरखाव कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेल पथ के सुधार के लिए बीसीएम मशीन से कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते 2 जनवरी को सुबह 9.40 बजे से 12.40 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 55312 लालकुआं-कासगंज पैसेंजर को 2 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक लालकुआं स्टेशन से 105 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...