लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में मरीजों को रात में इलाज हासिल करने में दुश्वारियां कम होंगी। इसके लिए लारी प्रशासन ने रात में कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला किया है। ऐसे में दिक्कत होने पर मरीज व तीमारदार कंट्रोल रूम से सहायता हासिल कर सकते हैं। लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग की इमरजेंसी में 24 घंटे में 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। 60 प्रतिशत मरीज रात आठ से सुबह सात बजे के बीच रहते हैं। बाकी 40 प्रतिशत मरीज दिन में रहते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि दिन में मरीज व तीमारदार सीनियर डॉक्टर व अन्य अधिकारियों से पीड़ा कह पाते हैं। रात में विभाग में चुनिंदा सीनियर डॉक्टर व अधिकारी रहते हैं। इन पर भर्ती मरीजों का दबाव रहता है। डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि कई बार मरीज व तीमारदार झगड़ा करने लगते...