रांची, जुलाई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर की ओर से गुरुवार को शहर में आम के पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में शुभ्रा मजूमदार, सिद्धार्थ मजूमदार, अरुण सिंह, क्लब के अध्यक्ष संजीव चौधरी, सचिव धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रकांता सिन्हा, राकेश चौधरी, धर्मेंद्र सिन्हा, अभिषेक झाझरिया, लीना गुप्ता, सुनील गुप्ता, मनोज काबरा, शोभा चौधरी, सुधा झाझरिया समेत अन्य की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...