अमरोहा, जनवरी 2 -- मंडी धनौरा। गुरुवार रात स्थानीय लायनेस क्लब का इंस्टॉलेशन चार्टड व न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। बाईपास मार्ग पर एक रिसोर्ट परिसर में क्लब पदाधिकारी विजय बिष्ट, रश्मि गुप्ता, सीमा सुखीजा, बीना रौतेला की मौजूदगी में आयोजन मनाया गया। प्रियंका त्यागी ने गणेश वंदना, एकता त्यागी व श्वेता अग्रवाल ने मास्टर ऑफ सेरेमनी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है। इस दौरान सुधा शर्मा, कंचन दत्त, सिम्मी अग्रवाल, रेनू, सीमा, एकता, श्वेता, मृदुला आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...