प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में नववर्ष उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सदस्यों ने केक काटकर नए साल की खुशियां साझा की। इस मौके पर एकल व समूह गीत-नृत्य, बेस्ट परिधान और गेम्स प्रतियोगिता में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि जगदीश गुलाटी और गीता गुलाटी ने नववर्ष की शुभकामना दी। विजेताओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष संजीव तिवारी, सचिव संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य इंदर मध्यान, डीडीजी अजय अवस्थी, कमलेश यादव, संजय जैन, तरुण भाटिया, आशु भाटिया, रवि अग्रवाल, गीतांजलि अग्रवाल, अनूप सिंह, हुकुम केसरवानी, रीता बीर, अमरेंद्र सिंह, रागिनी सिंह, पीयूष अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...