गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा। लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत शनिवार को शनि मंदिर परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब गढ़वा सिटी के क्लब प्रेसिडेंट लायन आरएन प्रसाद सहित लायन सुशील केसरी, लायन लखन कश्यप, लायन सुनील कुमार (एमजेएफ), लायन दयाशंकर गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...