भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस प्राइम के सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच शुक्रवार को मंदरोजा चौक स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में खाद्य सामग्री एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया। संस्था के सदस्य सुमित जैन ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं और ठंड के मौसम को देखते हुए लायंस प्राइम द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया जाता है, ताकि उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके। संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गो की मदद कर मानवीय सेवा का संदेश देना है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष नितिन सिंघानिया, रेवन सर्राफ, अभिषेक, आयुष छापोलिका, सुमन कुमार, अभिषेक डोकानियां आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.