हापुड़, दिसम्बर 14 -- लायंस क्लब हापुड़ के सहयोग से यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 110 द्वारा रविवार को आर्य समाज भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को हृदय रोग, हड्डियों से जुड़ी समस्याओं और सामान्य बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में लगभग दो 200 लोगों ने भाग लिया। शिविर में यथार्थ हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को लाइफस्टाइल, खानपान, बढ़ते ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि समय पर जांच और सही सलाह से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में आने वाले लोगों के ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर और ईसीजी की निशुल्क जांच भी की गई...