शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- शााहजहांपुर। लायंस क्लब शाहजहांपुर सहेली ने दीपावली के पावन उत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर नमिता सिंह के आवास पर किया। बुधवार की देर रात आयोजित कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभी ने अहमदपुर निवासपुर स्थित गौशाला में गायों के बीच में दीपक जलाकर दीपावली उत्सव मनाया। संस्थापक मीरा सेठ ने बताया कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है। लायंस परिवार की ओर से आज सभी ने एक दूसरे को खुशियों की बधाई दी। अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने कहा कि दीपावली लक्ष्मी जी की पूजा होती है और सभी के घर लक्ष्मी जी विराजमान होती है। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर नमिता सिंह ने बताया की दीपावली खुशियों का त्यौहार है दीपक जलाने से अंधकार दूर होता है और प्रकाश जीवन में प्रवेश करता है। इस तरह हम सभी के जीवन में प्रकाश निरंतर बना रहे...