सहारनपुर, मई 3 -- लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया। गुरुवार की देर रात जीपीओ रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संजय लूथरा को अध्यक्ष, मनजीत सिंह को सचिव और अमित शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी वर्ष में वृक्षारोपण, निर्धन कन्याओं के विवाह, गरीबों को राशन वितरण, नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन, स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, ड्रेस और फीस सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे। इस दौरान डीएस जुनेजा, हरप्रीत सिंह गोगिया, एसके आहूजा, मनीश वालिया, चरनजीत सिंह, सुनील पुरी और कवर दीप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.