शामली, जनवरी 26 -- लायंस क्लब शामली सीनर्जी द्वारा जनहित में द्वितीय रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान कुल 85 लोगों की 250 से अधिक विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं। इनमें शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान कर उपचार के प्रति सजग बनाना रहा। इस अवसर पर लायंस क्लब शामली सीनर्जी के अध्यक्ष लायन डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि क्लब समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर सचिव रुचिर संगल, कोषाध्यक्ष निशांत गर्ग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...