शामली, फरवरी 1 -- लायंस क्लब शामली सिनेर्जी द्वारा फरवरी माह को सिनेर्जी डेंटल मंथ के रूप में मनाते हुए प्रथम रविवार को निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें कुल 42 मरीजों की निशुल्क दंत जांच की गई। शिविर के दौरान मरीजों को दांतों की साफ-सफाई, मसूड़ों की देखभाल एवं दंत रोगों से बचाव संबंधी परामर्श दिया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सचिव रुचिर सांगल, कोषाध्यक्ष निशांत गर्ग सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...