जौनपुर, नवम्बर 28 -- जौनपुर, संवाददाता। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल की ओर से हंगर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राशन तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। क्लब ने बारीनाथ बगीचा के पास की मलिन बस्ती और धरनीधरपुर स्थित दलित बस्ती में कुल 105 जरूरतमंद परिवारों को दाल, चावल, घी, तेल, नमक, आलू, बिस्किट आदि का पैकेट देकर राहत पहुंचाई। इस दौरान क्लब अध्यक्ष संजीत साहू ने कहा कि सूखा राशन मिलने से गरीब परिवार कई दिनों तक सहज रूप से भोजन की व्यवस्था कर पाते हैं, इसलिए यह क्लब की प्रमुख सेवा गतिविधियों में शामिल है। निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने इसे मानवीय संवेदना से जुड़ा सराहनीय कार्य बताया। सदस्य राजेंद्र स्वर्णकार ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक अजय सोनकर ने सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञा...