रांची, अगस्त 11 -- रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल को सत्र 2024-25 में अपनी सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न परियोजनाओं में स्थायी प्रोजेक्ट, भोजन वितरण, सदस्यता वृद्धि पुरस्कार और जिला राज्यपाल पुरस्कार क्लब को प्रदान किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि ये सम्मान पूरे क्लब परिवार की एकजुटता, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। कहा कि आने वाले समय में भी क्लब समाज के कल्याण के लिए और अधिक सशक्त परियोजनाएं लाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...