रांची, फरवरी 23 -- रांची। लायंस क्लब रांची ग्रेटर की ओर से पिस्का मोड के ओटीसी मैदान में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बीपी, शुगर, आंख, नाक और गला की जांच की गई। डॉक्टर अभिषेक कुमार रामदीन की ओर से जांच की गई। इसमें 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संजीव चौधरी, धर्मेंद्र सिन्हा, राकेश चौधरी, लीना गुप्ता, रश्मि सिंह, दीपाली रस्तोगी, बाला सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.