गुमला, जनवरी 2 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला द्वारा नव वर्ष 2026 के शुरुआती दौर में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर एंथोनी लकड़ा को नए सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल ने कराया। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, जोन चेयरपर्सन शंकर लाल जाजोदिया व लायन हेमंत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एंथोनी लकड़ा को बुके,अंग वस्त्र एवं लायन पिन देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए सदस्य के स्पॉन्सर हेमंत कुमार को भी सम्मानित कर शपथ दिलाई गई। मौके पर लायंस क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...