वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लायंस क्लब महामना की ओर से नववर्ष पर संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में यूएसए से आए लायंस सदस्यों ने भी मस्ती किया। उप मंडलाध्यक्ष संतोष मौर्या मुख्य अतिथि रहे। चार्टर अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नया साल केवल कैलेंडर बदलने का विषय नहीं है बल्कि हमारे जीवन को एक नई दिशा देने का अवसर है। मार्गदर्शक मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान से यही कामना है कि 2026 हम सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश वर्मा, सचिव सुनील, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, रोशन सिंह, संध्या सिंह, सरिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.