बरेली, जनवरी 5 -- लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स का अधिष्ठापन समारोह स्टेडियम रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। बुलंदशहर से आए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीके जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल और उनकी टीम को पदभार ग्रहण कराया। पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मेहमानों का स्वागत किया। पूर्व सचिव अनिल अग्रवाल बीते वर्ष किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर संजीव कुमार तोमर, श्रीकुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...