शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- लायंस क्लब पर्ल के तत्वावधान में बुधवार को कैंट स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्रिगेडियर बीएस रावत ने किया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान को हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। रक्तदान न केवल जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि यह व्यक्ति की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज के प्रति सेवा की भावना भी उत्पन्न करता है। क्लब की अध्यक्ष लायन कंचन गुप्ता ने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती और शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ ही समय में हो ज...