रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। लायंस क्लब रामपुर रॉयल की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों द्वारा 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। समारोह की शुरुआत रंगोली मंडप से 11 दूल्हों की भव्य बारात के साथ हुई। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर बारात को रवाना किया। जैसे ही बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज उठी, पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। बारात स्टेट बैंक, राजद्वारा, मिस्टन गंज, चौकी हाजियानी से होते हुए सराय गेट के रास्ते उत्सव पैलेस पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। क्लब के सदस्य बारात के आगे डांस करते हुए चल रहे थे। उत्सव पैलेस पहुंचने पर क्लब की महिला सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात का स्वागत किया। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ। सरिता विश्नोई द्व...