शामली, फरवरी 9 -- लायंस क्लब शामली सिनेर्जी द्वारा सोमवार को निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 25 लाभार्थी मरीजों की निशुल्क दंत जांच की गई। मरीजों को दांतों की साफ-सफाई, मसूड़ों की देखभाल, दंत रोगों की पहचान एवं उनसे बचाव संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय वर्मा, रुचिर संगल, निशांत गर्ग, प्रियांक गोयल, डॉ. भुवनेश शर्मा, अमन शर्मा, तुषार धवन, अनंत गुप्ता, पुनित जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.