कोडरमा, जनवरी 4 -- झुमरी तिलैया। लायंस क्लब झुमरी तलैया द्वारा कोडरमा स्टेशन के समीप काली मंदिर परिसर में रविवार को फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 350 लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र राम क्लब, एडमिनिस्ट्रेटर सुजीत अंबष्ट के अतिरिक्त रांची एकलव्य ग्रेटर के सदस्यों में सुजीत कुमार गणेश सिंह व सुनील वर्मा भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...