रिषिकेष, जनवरी 29 -- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से ग्राफिक एरा हास्पिटल देहरादून के सहयोग से आयोजित निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में वरिष्ठ नागरिक समेत क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर लाभ लिया। वक्ताओं ने हृदय एवं न्यूरो संबंधी रोगों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। कहा कि रोग व स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता से कई रोगों से बचा जा सकता है। गुरुवार को व्यापार सभा में आयोजित शिविर में ग्राफिक एरा हास्पिटल देहरादून के निदेशक कार्डियक साइंसेज डॉक्टर अखिलेश पांडेय और डॉ. विशेष सलाहकार न्यूरोसर्जरी पेयोज़ पांडे ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। उन्होंने मुफ्त ईसीजीसी, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर आदि जांच की। कई जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान डॉ. अखिलेश पांडेय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लो...