अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़ संवाददाता। होटल आभा रीजेंसी में लायंस क्बल ने बृहस्पतिवार को लायंस न्यू ईयर बाश 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान गेम्स, संगीत व हाऊजी जैसी गतिविधियों में क्बल के सदसयों ने जमकर मस्ती की। क्लब के सदस्यों ने नव वर्ष में सेवा, संपर्क और संकल्प के भाव के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। लायन उमेश गोयल, लायन सीए लोकेश अग्रवाल, लायन सीए निगम अग्रवाल, लायन नवीन गुप्ता, लायन सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...