धनबाद, अगस्त 2 -- बरोरा। लायंस क्लब कतरास के सदस्यों ने शुक्रवार को जेपीएससी में चयनित राहुल कुमार राय (बहेराकुदर) को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया। मौके पर क्लब के सदस्यों ने उनके प्रेरणास्रोत माता आशा देवी और पिता राम सिंह को भी सम्मानित किया। मौके पर लायंस क्लब कतरास के सदस्य मधुमाला, विष्णु प्रसाद चौरसिया, कृष्ण कन्हैया राय, विभूति सिंह, डॉ. स्वतंत्र कुमार, प्रीतम सिंह, अनूप सिंह, कामदेव सिंह तथा रामलखन सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.