रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। लायंस क्लब रांची गैलेक्सी की सदस्यों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए रिम्स अस्पताल प्रांगण स्थित रोटी बैंक में योगदान दिया। जरूरतमंदों के लिए घर की बनी 100 से अधिक रोटियां उपलब्ध कराई गईं और कई लोगों को भोजन कराया गया। सेवा कार्य में सविता गुप्ता, पूनम सिंह, केका रॉय, रीता गुप्ता और सीमा सिंह समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।भविष्य में भी इस तरह के परोपकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...