गुमला, फरवरी 5 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला द्वारा आयोजित दो दिनी निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर में 12 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन रांची के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. नवल के नेतृत्व में सहायक नेत्र चिकित्सा सदानंद, महतो, आशीष कुमार, संदीप कुमार व संजय के सहयोग से संपन्न हुआ। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल, संजय कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं एवं चश्मा प्रदान कर छुट्टी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...