कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। लायंस क्लब कानपुर एकता विशाल द्वारा रविवार को राजस्थान भवन कराचीखाना में प्रोजेक्ट सहज नेत्र दान के तहत नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। इसमें शंकरा अस्पताल के डॉक्टर्स ने 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। चयनित 39 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए तातियागंज स्थित अस्पताल भेजा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमंडलाध्यक्ष विश्वरतन त्रिपाठी रहे। कामता प्रसाद गर्ग, राकेश पोद्दार, गोपाल तुलस्यान, संघमित्रा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, पुष्पा सूतवाला, नंदिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.