रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष व मैथिली मंच के पूर्व महासचिव भारतेंदु कुमार झा की माता सावित्री झा का आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गया। विद्यापति नगर कांके रोड रांची स्थित आवास में उनका निधन हुआ। वह 82 वर्ष की थीं। वह दिवंगत प्रो डॉ सहदेव झा की धर्मपत्नी थीं और कई संस्थाओं से जुड़ी रहीं। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। देर शाम हरमू मुक्तिधाम में पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि हुई। इस मौके पर काफी संख्या में परिजन, परीचित व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.