कानपुर, दिसम्बर 7 -- कानपुर,संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ कानपुर का 49वां अधिष्ठापन समारोह जीटी रोड स्थित बृज होटल में मनाया गया। समारोह, अध्यक्ष धनंजय जैन और उनके संचालक मंडल के अधिष्ठापन के लिए आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 321 बी 2 गवर्नर सन्मित सर्राफ व विशिष्ट अतिथि मेयर प्रमिला पांडे रहीं। अधिष्ठापन अधिकारी अमरीश सरीन ने अध्यक्ष धनंजय जैन व उनके संचालक मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी समझाते हुए अधिष्ठापन किया। पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित कर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ.विनोद कपूर, चित्रा दयाल, शरद अग्निहोत्री, विश्व रतन त्रिपाठी, गोपाल तुलस्यान, कंचन कपूर और विराट गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...