काशीपुर, जून 30 -- काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर और अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर रोड पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार को सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि किसी बीमारी अथवा हादसे से अचानक रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को पड़ जाती है। ऐसे में कोई रक्तदान कर आपको जीवनदान देता है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बन जाता है कि अगर रक्त लिया है, या कभी लेना है तो हमें भी रक्तदान के लिए तैयार रहना होगा। वहीं वैश्य फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुरेश गोयल तथा महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने रक्तदान को महादान बताते हुए वैश्य समाज के विभिन्न घटकों तथा स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिये पहुंचने का आह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.