गुमला, दिसम्बर 28 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला द्वारा 30 दिसंबर, मंगलवार को आयोजित होने वाला नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर स्थगित कर दिया गया है। हालांकि आंखों की जांच का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा। ऑपरेशन के लिए अब अगले मंगलवार तक इंतजार करना होगा। वहीं लायंस क्लब द्वारा 29 दिसंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के बीच 200 कंबल वितरित किए जाएंगे। इस कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...