पूर्णिया, सितम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की ओर से प्रभात कॉलोनी स्थित न्यू माउंट कार्मेल स्कूल परिसर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने की। समारोह के शुरुआत में राष्ट्रकवि के तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण किया गया। क्लब के इमेडियट पास्ट प्रेसिडेंट उदय शंकर प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमारा क्लब ऐसे मनीषियों की जयंती या पुण्यतिथि मनाकर कोई न कोई सेवा कार्य करते हैं जिससे समाज हित में कुछ न कुछ अच्छा हो। क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने कहा कि ऐसे मनीषी को हमलोग याद कर उनकी स्मृति में आज पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं। पंकज कुमार ने उनकी प्रसिद्ध कविता को उद्धृत करते हुए आज के युवाओं का आह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.