प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद एंजिल्स की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में क्लब का डीजी विजिट कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि क्लब का सामाजिक सरोकार सराहनीय है। सचिव लायन उषा गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष लायन वंदना तिवारी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्ष अंजना शुक्ला ने क्लब की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं नें गीत-नृत्य की प्रस्तुति की। लायन अरुणा, ममता, माधवी, अनीता, सीमा सिंह, मंजुश्री, मिताली, प्रेमलता, पूजा राव, टीना अग्रवाल शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...