रांची, जून 29 -- रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की नई टीम का निर्वाचन रविवार को हुआ। इसमें भारतेन्दु झा को अध्यक्ष, अमित कुमार को मानद सचिव और अंजाना गट्टानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई टीम में राजेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, सुनील माथुर, किशोर मंत्री, रामकृष्ण समेत कई सदस्य निदेशक मंडल में शामिल हैं। अध्यक्ष बनने के बाद भारतेन्दु ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बच्चों के स्वास्थ्य, चरित्र, युवाओं के लिए कौशल विकास और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...