रांची, जुलाई 26 -- रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को की गई। इसमें लायन भारतेन्दु झा को अध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अंजना गट्टानी, जन संपर्क अधिकारी शीतलनाथ ओहदार, प्रथम उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, द्वितीय उपाध्यक्ष सुनील माथुर, एड्मिनिस्ट्रेटर राजेश गुप्ता पवन बनाए गए। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट का गठन 30 नवंबर 1985 को हुआ था। 17 जनवरी 1986 को चार्टर हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...