प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के सहयोग से नैनी सेंट्रल जेल के 20 कैदियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के डॉ. एसपी सिंह के निर्देशन में किया गया। ऑपरेशन से सभी मरीजों को नई रोशनी मिल गयी है। लायंस इंटरनेशनल के मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा, क्लब की ओर से विगत 27 वर्षों से कैदियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। लायन डॉ. एसके शुक्ला, लायन डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. पीयूष पांडे, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ संजना, लायन शिरीष श्रीवास्तव, क्लब अध्यक्ष लायन अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.