गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के तत्वावधान में अगले दो मार्च को दिव्यांग कैंप लगाया जाएगा। यह कार्यक्रम पीएम श्री शालीग्राम मध्य विद्यालय सोनपुरवा में आयोजित होगा। कैंप में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ब्लाइंड स्टीक, कृत्रिम अंग सहित अन्य उपकरण दिए जाएंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगों के चयन और पंजीकरण का शुरू किया गया है। यह जानकारी अध्यक्ष उमाकांत पांडेय, प्रोजेक्ट चेयरमैन हर्ष अग्रवाल, अमित कश्यप ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...