प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की बैठक रविवार को शिवकुटी स्थित रामवाटिका में हुई। जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल के अनुसार बैठक में 28 दिसंबर को आयोजित होने के वाले रक्तदान शिविर पर चर्चा की गई। रक्तदान शिविर इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष संजीव तिवारी, सचिव संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, रामजी केसरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...