प्रयागराज, सितम्बर 24 -- लायंस इंटरनेशनल ने बुधवार को सलोरी, कैलाशपुरी स्थित गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। करीब 350 लाभार्थियों को आटा, चावल, दाल, गुड़, नमक, मसाले, कंबल, मिनरल वाटर और दूध-फल-बिस्किट दिए गए। स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. एडी दुबे, डॉ. अर्पण धर दुबे आदि ने मरीजों को जांच कर दवाइयां दीं। अधिकतर लोग सांस, चर्म रोग, आंखों की समस्या व सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पण धर दुबे ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.