रुडकी, जनवरी 28 -- बुग्गावाला। ब्लॉक भगवानपुर की ग्राम पंचायत लाम ग्रांट में ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव संपन्न कराया गया। यह चुनाव न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कराया गया है। ग्राम पंचायत लाम ग्रांट में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें सपना पत्नी मास्टर टोनी और बेबी पत्नी पवन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दोनों प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...