हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी। भाजपा ने मनीष आर्या को लामाचौड़ मंडल का मंडल मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर मनीष आर्या ने पार्टी के पदाधिकारियों और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाएगें। भाजपा द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने पर मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, मंडल महामंत्री प्रकाश पटवाल, अक्षय सुयाल, पंकज निगलटिया आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...