पलामू, दिसम्बर 15 -- मेदिनीनगर। मईयां सम्मान के 3,51,571 लाभुकों को राशि भेजी गई । पलामू में मईयां सम्मन के तीन लाख, 51 हजार, 571 लाभुकों नवंबर माह की राशि सोमवार को भेज दी गई है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने बताया कि लााभुकों के खाते में देर रात तक मिलना शुरू हो जाएगा। मंगलवार तक सभी लाभुकों के खाते में राशि मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह की भी राशि भेजने की तैयारी कर चुके हैं, परंतु निर्देशालय से आदेश प्राप्त होने पर दिसंबर माह की राशि लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...