हजारीबाग, जनवरी 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कंबल बड़कागांव प्रखंड कार्यालय से प्रखंड के सभी पंचायतो को उपलब्ध कराया गया। कंबल पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव को वितरण करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि 2025-26 के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर बसर करने वाले लाभुकों का चयन करते हुए जल्द से जल्द कंबल का वितरण किया जाए। जिसमें वृद्ध, दिव्यांग, भूमिहीनों एवं बंधुआ मजदूर से मुक्त लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। प्रखंड के बड़कागांव पश्चिम, मध्य,पूर्वी, सिरमा, कांडतरी, सांढ, चंदौल, महुगाईकला, गोंदलपुरा, बादम, हरली, नयाटांड, चौपदारबलिया, नापोखुर्द, तलसवार, आंगो, पोटंगा, गरसुला पंचायत को 120 एवं सिंदुआरी, डाड़ीकला,चेपाकला, सिकरी एवं उरीमारी पंचायत को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.