दरभंगा, जनवरी 21 -- बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडल के अलीनगर एवं बेनीपुर अंचल क्षेत्र में भी किसान निबंधन का काम डोर-टू-डोर चल रहा है। दोनों अंचल क्षेत्रों के करीब 85 गांवों में ई-केवाईसी में किसान सलाहकार, समन्वयक, अमीन व राजस्व कर्मी लगे हुए हैं। बेनीपुर अंचल के 10701 लक्ष्य के तहत फिलहाल तीन हजार ई केवाईसी हुआ है। अलीनगर में 7338 लक्ष्य के विरुद्ध 2177 ई केवाईसी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। अलीनगर के 44 गांवों में किसान निबंधन कैंप लगाकर कार्य चल रहा है। बेनीपुर के 41 गांवों में भी शिविर लगाकर निबंधन कार्य कराया जा रहा है। अनुमंडल के दोनों अंचलों की मॉनिटरिंग डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह कर रहे हैं। दोनों सीओ अश्विनी कुमार एवं कुमार शिवम अपने-अपने क्षेत्र में फार्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.