आरा, दिसम्बर 16 -- पीरो, संवाद सूत्र लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि नहीं आ रही है। पेंशन की राशि का भुगतान करने को लेकर बरांव पंचायत के मुखिया और पीरो प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष भाई श्रीराम सिंह यादव ने बीडीओ को पत्र लिखकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का अविलंब भुगतान कराये जाने का अनुरोध किया है। कहा है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुक जाड़े के दिनों में परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं और उनके खातें में कई माह से राशि नहीं आ रही है। जांच के लिये अलग-अलग 16 लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया है, लेकिन जांच भी नहीं हुई और भुगतान भी नहीं हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...