लातेहार, अप्रैल 23 -- बेतला प्रतिनिधि । बरवाडीह के प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने राशन कार्डधारी के सभी लाभुकों को आगामी 30 अप्रैल तक हरहाल में ई-केवाईसी कराने का सख्त निर्देश दिया है। वहीं एमओ ने लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं कराए जाने की दशा में संबंधित लापरवाह डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि इसके पूर्व विभाग ने ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की थी। पर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य पूरा नहीं होने की वजह से अब ई-केवाईसी कराने की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.